MissMalini logo

इंडियन टेलीविज़न के कुछ शोज़ ऐसे होते हैं, जो सालों तक सभी को याद रहते हैं। ऐसा ही एक शो ये है मोहब्बतें भी था। इस शो में इशी माँ और रूही की बॉन्डिंग से लेकर दिव्यांका त्रिपाठी और करण पटेल की बॉन्डिंग तक, सभी चीज़ें लोगों को बहुत पसंद आई थी। ये शो 3 दिसंबर 2013 को, यानि 8 साल पहले शुरू हुआ था। और इसलिए वीकेंड पर फैन्स ने अपने फेवरेट ऑनस्क्रीन कपल, करण और दिव्यांका को प्यार देते हुए, सोशल मीडिया पर 8 इयर्स ऑफ इशरा ट्रेंड किया।

फैन्स के ये प्यार देखते हुए दिव्यांका ने अपने इस खास शो के बारे में बात की। इंडिया फ़ोरम्स के साथ बातचीत में दिव्यांका ने कहा के उन्होंने ये एक्सप्रेक्ट नहीं किया था के ये है मोहब्बतें को लोगों से इतना प्यार मिलेगा।

दिव्यांका उर्फ इशिता ने कहा-

मैंने कभी ये उम्मीद नहीं की थी के लोग ये है मोहब्बतें को इतना प्यार देंगे। ये एक ऐसा शो था जिसने मुझे अलग अलग इमोशन्स परफॉर्म करने का मौका दिया, जिसका टेलीविज़न शो करते टाइम एक अलग ही मज़ा था। जिन लोगों को नहीं पता के एक टीवी शो इतना इंटरेस्टिंग और प्रोग्रेसिव हो सकता है, उन्हें ऑनलाइन हमारे शो का रीरन देखना चाहिए।

तो पढ़ा आपने?

वैसे दिव्यांका ने बिल्कुल सही कहा, ये है मोहब्बतें एक बहुत ही शानदार शो था। और इसलिए हम इस तरह का शो और दिव्यांका और करण की केमिस्ट्री फिर देखना चाहेंगे।