MissMalini logo
प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कुछ और थे उनके वेडिंग प्लान्स

प्रियंका चोपड़ा ने किया खुलासा, कुछ और थे उनके वेडिंग प्लान्स

Yashi Verma
Priyanka Chopra, Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)
Priyanka Chopra, Nick Jonas (Source: Instagram | @priyankachopra)

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी बॉलीवुड की सबसे भव्य और शाही शादियों में से एक रही है। दोनों ने 1-2 दिसंबर को जोधपुर में शादी की, और तभी से उनकी रॉयल वेडिंग, और खूबसूरत तस्वीरों के चर्चे बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक चल रहे हैं। निकयांका की शादी के बाद से ही, हम सभी के दिमाग में ये सवाल चल रहा था, के उन्होंने बाकी सेलेब्रिटिज़ की तरह डेस्टिनेशन वेडिंग क्यों नहीं की। और अब हमें इस बात का जवाब मिल चुका है।

हाल ही में जब प्रियंका अपनी फिल्म, इज़ंट इट रोमांटिक के प्रमोशन के लिए जिमी फ़ैलन के शो पर गयी, तो जिमी ने उनसे पुछा की क्या वह हमेशा से भारतीय शादी चाहती थी।

जिस का जवाब देते हुए प्रियंका ने कहा-

मेरी इच्छा थी के मैं किसी आइलैंड पर शादी करूँ, जहाँ दूर दूर तक कोई न हो। सैशेल्स, मालदीव्स, मॉरिशस और कईं जगहों के बारे में सोचा गया था, लेकिन इतनी सारी चीज़ें, और लोगों को ले जाना मुश्किल हो रहा था। फिर जब निक मुंबई आए तब उन्होंने कहा के हम इंडिया में शादी क्यों नहीं कर रहे हैं? क्या मुझे अपनी दुल्हन को उसके घर से नहीं ले जाना चाहिए?

इसके साथ ही प्रियंका ने शो में ये भी बताया के उन्होंने अपने नाम के आगे जोनस क्यों लगाया। उन्होंने कहा के वो थोड़े पुराने विचार की हैं इसलिए वह हमेशा से अपने नाम के आगे ‘जोनस’ सरनेम लगाना चाहती थीं, लेकिन वह अपनी पहचान भी नहीं खोना चाहती थी इसलिए उन्होंने चोपड़ा भी रखा।

निकयांका की इस जोड़ी के बारे में आपका क्या कहना है? टिप्पणियों में मुझे बताइये।